Begin typing your search above and press return to search.
Article

Wednesday Tips : बुधवार के दिन करें ये उपाय, जाग जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत, भगवान गणेश जी बरसाएंगे कृपा

naveen sahu
10 Aug 2022 2:25 AM GMT
Wednesday Tips : बुधवार के दिन करें ये उपाय, जाग जाएगी आपकी सोई हुई किस्मत, भगवान गणेश जी बरसाएंगे कृपा
x

रायपुर। Wednesday Tips आज बुधवार का दिन हैं। आज का दिन बुध और भगवान गणेश जी को समर्पित है। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। जिससे ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है। करियर में वे बहुत आगे जाते हैं। ऐसे सभी …

रायपुर। Wednesday Tips आज बुधवार का दिन हैं। आज का दिन बुध और भगवान गणेश जी को समर्पित है। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। जिससे ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है। करियर में वे बहुत आगे जाते हैं। ऐसे सभी लोगो को चाहिए कि भगवान गणपति को प्रसन्न किए जाए। इसके लिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश शर्मा ने कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताएं हैं। जिनका उपयोग करके आर्थिक और शारीरिक कष्ट से मुक्ति पा सकते हैं।

Read More : Early morning tips : सुबह उठते ही करें ये 6 काम, फिर देखिए कमाल, होंगे गजब के फायदे

1. बुधवार के दिन भगवान गणेश का अथर्वशीर्ष का पाठ करें। उन्हें मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद मां लक्ष्मी का विधि विधान से पूजन करें। उन्हें गुलाब की माला चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद दोनों से घर पर कृपा करने की प्रार्थना करें। हर बुधवार ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बुध की स्थिति में सुधार आने लगेगा।

2. यदि कर्ज चढ़ा है और आप उसे उतार नहीं पा रहे हैं तो बुधवार के दिन सवा पाव साबुत मूंग लाकर उबालें। इसके बाद उसमें घी और चीनी मिलाकर एक गाय को खिलाएं। ऐसा लगातार 5 या 7 बुधवार तक करें।

3. बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 या 42 जावित्री अर्पित करें। इससे परिवार में जल्द ही आर्थिक संकट दूर होने लगेगा।

Read More : Health Tips : क्या आपके गर्दन पर है ये निशान, तो हो जाइए सावधान, इस गंभीर बीमारी के है संकेत

4. किसी मंदिर में जाकर भगवान गणेश को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं और माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ऐसा लगातार 11 या 21 बुधवार तक करें।

5. बुधवार के दिन किसी किन्नर को कुछ धन दान करें और उनसे कुछ पैसे आशीर्वाद के रूप में ले लें। इन पैसों को पूजा वाले स्थान पर रखकर धूप-दीप दिखाएं। इसके बाद एक हरे कपड़े में लपेटकर इसे उस स्थान पर रख दें, जहां धन रखा जाता है। कुछ ही दिनों में आपको घर में बरकत दिखने लगेगी।

6. बुधवार के दिन सूरज उगने से पहले 5 मुट्ठी मूंग लेकर अपने उपर से सात बार वारें। इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना कहें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे आर्थिक हालात कुछ ही दिनों में सुधरने लगेंगे।

Next Story