Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

Swine Flu : प्रदेश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, फिर मिले 5 नए केस, अब इतनी हुई कुल मरीजों की संख्या

naveen sahu
10 Aug 2022 5:01 AM GMT
Swine Flu : प्रदेश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, फिर मिले 5 नए केस, अब इतनी हुई कुल मरीजों की संख्या
x

रायपुर। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच Swine Flu ने टेंशन बढ़ा दिया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज मिले है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 18 एक्टिव केस है। Read More : Swine flu : छत्तीसगढ़ …

रायपुर। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच Swine Flu ने टेंशन बढ़ा दिया है। जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया हैं। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 5 नए मरीज मिले है। कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 36 हुई है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 18 एक्टिव केस है।

Read More : Swine flu : छत्तीसगढ़ में स्वाईन फ्लू ने ली चार साल के मासूम बच्ची की जान, संक्रमितों की संख्या पहुंची 28…

बता दें कि रविवार को स्वाइन फ्लू से पीड़ित कबीरधाम की चार वर्षीय एक बच्ची की रविवार को मौत हो गई। बच्ची निमोनिया और फेफड़े की बीमारी से भी पीड़ित थी। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौत के पीछे स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि फेफड़े की बीमारी है। वही बालोद जिले में 3 का मासूम इस संक्रमण से ग्रसित हैं। जिसका उपचार जारी हैं।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

चिकित्सकों ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार के साथ खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिर दर्द, बदन दर्द, थकावट, उल्टी, दस्त, छाती में दर्द, रक्तचाप में गिरावट, खून के साथ बलगम आना व नाखूनों का नीला पड़ना स्वाइन फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।

Next Story