Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : जेल में बंद कैदियों की कलाई इस बार फिर रहेगी सूनी, नहीं मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व, प्रबंधन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला

naveen sahu
10 Aug 2022 3:08 AM GMT
CG : जेल में बंद कैदियों की कलाई इस बार फिर रहेगी सूनी, नहीं मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व, प्रबंधन ने इस वजह से लिया बड़ा फैसला
x

रायपुर। CG प्रदेश के विभिन्न जेल में बंद कैदियों की कलाई इस बार फिर सूनी रहने वाली हैं। जेल में रक्षा बंधन का पर्व नहीं मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व सूखा रहेगा। कैदियों के बहनों को फिछले साल की तरह इस पर्व में भी अपने भाइयों का दीदार नहीं कर पाएंगे। बहनों के लिए …

रायपुर। CG प्रदेश के विभिन्न जेल में बंद कैदियों की कलाई इस बार फिर सूनी रहने वाली हैं। जेल में रक्षा बंधन का पर्व नहीं मनाया जाएगा रक्षा बंधन का पर्व सूखा रहेगा। कैदियों के बहनों को फिछले साल की तरह इस पर्व में भी अपने भाइयों का दीदार नहीं कर पाएंगे। बहनों के लिए जेल प्रबंधन ने परिसर के बाहर बाक्स लगा दिया है, जहां लिफाफों में अपने भाइयों के लिए राखी रखकर बिना मुलाकात के ही लौट जाएंगी।

Read More :
CG : कांग्रेस ने किया 6 दिवसीय तिरंगा यात्रा शुरू, विधायक विक्रम ने माटवाड़ा से की शुरुआत

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया हैं। जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले राखी बांधने के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है। यह तीसरा साल होगा, जब जेल परिसर में रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाया जाएगा। जेल परिसर में नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग बाक्स रखे जाएंगे। इसमें कैदियों की बहनें अपने भाइयों के नाम-पता लिखकर राखी बाक्स डालेंगी। लिफाफों में राखी के साथ टीका और चावल दे सकती हैं। उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज कर बंदियों को तक पहुंचाया जाएगा।

Next Story