Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : कांग्रेस ने किया 6 दिवसीय तिरंगा यात्रा शुरू, विधायक विक्रम ने माटवाड़ा से की शुरुआत

viplav
9 Aug 2022 5:31 PM GMT
CG : कांग्रेस ने किया 6 दिवसीय तिरंगा यात्रा शुरू, विधायक विक्रम ने माटवाड़ा से की शुरुआत
x

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG आजादी के 75वी. वर्षगाठ पर कांग्रेस की विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का विधानसभा बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने आग़ाज़ किया है। यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी तक चलेगी और इस यात्रा का समापन 14 अगस्त को होगा। रास्ते मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके …

गुप्तेश्वर जोशी, बीजापुर। CG आजादी के 75वी. वर्षगाठ पर कांग्रेस की विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का विधानसभा बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने आग़ाज़ किया है। यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी तक चलेगी और इस यात्रा का समापन 14 अगस्त को होगा।

रास्ते मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके परिजनों का सम्मान होगा और उनका स्मरण किया जाएगा, सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थानों पर पद यात्री शीश नवाजेंगे। यह यात्रा छः दिन का होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी,

ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, ज्योति कुमार, संतोष गुप्ता, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल, अभिषेक ठाकुर, सरस्वती मंडल, संजना चौहान, अंकित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

viplav

viplav

    Next Story