Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG : विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण- सौरव मिश्रा

naveen sahu
9 Aug 2022 2:33 PM GMT
CG : विश्व आदिवासी दिवस के दिन आदिवासी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण- सौरव मिश्रा
x

कोरिया, मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा। CG जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर अरुण साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुये इसे आदिवासियों का अपमान बताया है। Read More : CG : मुख्यमंत्री ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन …

कोरिया, मनेन्द्रगढ़, एस के मिनोचा। CG जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सौरव मिश्रा ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर अरुण साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुये इसे आदिवासियों का अपमान बताया है।

Read More : CG : मुख्यमंत्री ने सामुदायिक रेडियो स्टेशन का वर्चुअली किया शुभारंभ, स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई

मिश्रा ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का निर्णय पर पार्टी का एकाधिकार है पर भाजपा ने विश्व आदिवासी दिवस के दिन प्रदेश में भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को हटाकर उन्हें अपमानित किया है साथ ही पूरे प्रदेश के आदिवासियों को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा का यही चाल चरित्र और चेहरा है। भाजपा बात तो आदिवासियों के संरक्षण एवं विकास की करती है परंतु प्रदेश स्तर के नेता को इस तरीके से आदिवासी दिवस पर हटाकर उसे अपमानित करने का जो काम भाजपा ने किया है वह इस छत्तीसगढ़ के प्रदेश के आदिवासी कभी नहीं भूलेंगे।

भाजपा को यह बात समझना होगा कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों के आगे भाजपा पूरी तरीके से फेल हो गई है। प्रदेश स्तर पर चेहरे बदलने से प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव करने से विधानसभा के प्रत्याशी बदलने से भाजपा को कोई फायदा नहीं होने वाला है केवल और केवल अपने शीर्ष नेताओं को भी अपमानित करने का काम कर रही है जिससे आने वाले समय पर उन्हें और नुकसान होगा।

Next Story