Begin typing your search above and press return to search.
Article

Gizmore ने लॉन्च की शानदार गेमिंग Smartwatch, कीमत जान खुशी से झूम उठेंगे आप, देखें लुक्स

naveen sahu
5 Aug 2022 2:53 PM GMT
Smartwatch
x

नई दिल्ली। आज के स्मार्ट दुनिया के लोग स्मार्टवॉच (Smartwatch) पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।जिसके कारण लोग समय देखने के साथ साथ Music, whatsapp, Facebook, Tweeter जैसे कई aap का लुफ्त उठा सकते है। अगर आपने अभी तक Smartwatch नहीं ख़रीदा हैं और जल्द ही खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए …

Smartwatch

नई दिल्ली। आज के स्मार्ट दुनिया के लोग स्मार्टवॉच (Smartwatch) पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।जिसके कारण लोग समय देखने के साथ साथ Music, whatsapp, Facebook, Tweeter जैसे कई aap का लुफ्त उठा सकते है। अगर आपने अभी तक Smartwatch नहीं ख़रीदा हैं और जल्द ही खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं।

Read More : Under 5000 में आने वाले Smartwatch जिनमें मिलेंगे गज़ब के Features और बढ़िया Looks

आपको बता दे कि, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Gizmore ने अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore GIZFIT Ultra को लॉन्च कर दिया है। इस सस्ती Smartwatch में में बिल्ट-इन माइक और लाउडस्पीकर दिया गया है, जिसके जरिए आप बिना फोन निकाले ही स्मार्टवॉच से बात कर सकते हैं। बेहतरीन फीचर्स से लैस इस वॉच की कीमत भी काफी कम है। इस Smartwatch की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ 1.69 इंच की HD कर्व डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स है।

कीमत
इसकी कीमत 2,699 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर सात अगस्त से चार दिन तक 1,799 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा और उसके बाद इसकी कीमत 2,699 रुपये हो जाएगी। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ कई सारे हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें हार्ट रेट ट्रैकिंग से लेकर ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग तक शामिल हैं। इसमें 60 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ AI वॉयस सर्च इनेबल ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसमें एलेक्सा और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। Gizmore GIZFIT Ultra के साथ वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP68 की रेटिंग दी गई है।

Read More : Smartwatch Lounch : इस कंपनी ने लॉन्च की अपनी पहली Smartwatch, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे कई हेल्थ फीचर्स, जाने कीमत

फीचर्स
GIZFIT Ultra Smartwatch एक गेमिंग गैजेट भी हो सकती है। इसमें प्री-इंस्टॉल कई सारे गेम मिलेंगे। गेमिंग और कॉलिंग के लिए इस वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर दिए गए हैं। Gizmore GIZFIT Ultra की बैटरी को लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Gizmore की इस वॉच के साथ मल्टी स्क्रीन का भी सपोर्ट है। इसमें कॉल स्विचिंग की भी सुविधा है यानी आप कॉल को वॉच से फोन और फोन से वॉच पर स्विच कर सकते हैं। GIZFIT Ultra को ग्रे, बरगंडी और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Next Story