- Home
- /
- Main Stories
- /
- CG Crime : सरपंच पति...
CG Crime : सरपंच पति की संदिग्ध हालत में मिली लाश, शरीर पर चोट और घसीटने के निशान, हत्या की आशंका...
दुर्ग, CG Crime : जिले में सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लाश मिली है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी …
दुर्ग, CG Crime : जिले में सरपंच पति की संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में लाश मिली है। गोताखोरों ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट व घसीटने के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
लिटिया-सेमेरिया चौकी प्रभारी सोमेश सिंह ने बताया कि ग्राम डोड़की व शिवकोकड़ी की सरपंच बीनाबाई निषाद के पति कौशल निषाद (55वर्षीय) की लाश मिली है। कौशल बुधवार सुबह 9 बजे बीनाबाई को नहाने जाने की बात बोलकर घर से निकला था। जब वह दोपहर 12 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वो लोग नदी के किनारे गए तो देखा कि उसका कपड़ा और चप्पल नदी किनारे पड़ा हुआ है। घरवालों ने नदी के आसपास काफी खोजा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला।
READ MORE :रूस का लड़का, यूक्रेन की लड़की, जंग के बीच दोनों को हुआ प्यार और भारत आकर थम लिया लिया एक-दूसरे का हाथ, होम स्टे के मालिक ने किया कन्यादान…
कौशल के न मिलने से घरवाले काफी परेशान हो गए। उन्होंने गांव वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही लिटिया पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया। उन लोगों ने नदी में लगभग 5 घंटे तक तलाश की। जिसके बाद कौशल निषाद की लाश नदी में मिली।