Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Vastu Tips : अगर चाहते है माँ लक्ष्मी बरसाएं अपनी कृपा तो जरूर अपनाये ये टिप्स, चंद दिनों में ही दिखने लगेगा असर...

Sharda Kachhi
3 Aug 2022 2:41 AM GMT
Vastu Tips
x

नई दिल्ली, Vastu Tips : जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बने रहे कभी धन की कमी न हो इसके लिए मनुष्य दिन-रात मेहनत करता है, और कई बार इतनी मेहनत करने के बाद भी उसके जीवन में दुखों का आना और धन की कमी हो ही जाती है. जिसके वजह से अक्सर उसके परिवार …

Vastu Tips

नई दिल्ली, Vastu Tips : जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बने रहे कभी धन की कमी न हो इसके लिए मनुष्य दिन-रात मेहनत करता है, और कई बार इतनी मेहनत करने के बाद भी उसके जीवन में दुखों का आना और धन की कमी हो ही जाती है. जिसके वजह से अक्सर उसके परिवार में कलेश भी होते रहते है.. कई बार तो ऐसा भी होता की पैसा तो भरपूर है लेकिन वह घर में टिकता नहीं। पैसे आने से पहले ही सामानों की लिस्ट तैयार हो जाती है.जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Vastu Tips

ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं। वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं-

इस दिशा में रखें तिजोरी का मुंह

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं यदि आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

READ MORE :Vastu Tips For Happy Life : पार्टनर के साथ ज़िन्दगी को खुशहाल बनाने जरूर अपनाये ये टिप्स, रिश्ता चलेगा लम्बा, बढ़ेगा एक-दूजे के लिए प्यार…

मुख्य द्वार की पूजा

वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मुख्य द्वार के कोने में गुलाल छिड़कना चाहिए। साथ ही शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त धन की कामना करें।

घर में लगाएं सात घोड़ों की तस्वीर

शास्त्रों के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

टीप :- इस खबर में दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है, TCP 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है, अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट या ज्योतिषी से सलाह ले.

Next Story