Begin typing your search above and press return to search.
Accident

CG Accident : तेज रफ्तार कार की टक्कर से बोलेरो उछलकर खेत में पलटी, एक की मौत, चार घायल...

Rohit Banchhor
2 Aug 2022 3:17 PM GMT
CG Accident
x

राजिम। CG Accident ग्राम डोंगीतराई के पास एक तेज रफ्तार कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो हवा में उछल कर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। वहीं कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। …

CG Accident

राजिम। CG Accident ग्राम डोंगीतराई के पास एक तेज रफ्तार कार ने बोलेरो को टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो हवा में उछल कर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में बोलेरो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। वहीं कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वहीं कार का ड्राइवर फरार है। घटना की सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में भर्ती किया है।

Read More : CG Accident : पुत्र को लेकर स्कूल से लौट रहा था पिता, ट्रक की टक्कर से दोनों की हुई मौत…

बता दें कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बोलेरो में राजिम पथर्रा निवासी राजिम भक्तिन मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेंद्र साहू, उनकी पत्नी योगेश्वरी साहू तथा बेल्टुकरी के धकोर राम साहू, छविराम साहू, देविका साहू एवं गिरधारी अपने निजी काम से राजिम से रायपुर जा रहे थे। वे डोंगीतराई के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ी, तभी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बोलेरो से टकरा गई।

Read More : CG Accident : जुताई के दौरान कीचड़ में फंसकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की दबने से मौत…

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो वाहन हवा में उछलते हुए सड़क किनारे पलट गई। वहीं कार भी सडक के दूसरे किनारे चला गया। इस घटना में बोलेरो में सवार चार लोग घायल हो गए। वहीं एक बच्ची का हाथ फैक्चर हो गया है और एक अन्य की हालत गंभीर है। जबकि डॉ. महेन्द्र साहू व उसकी पत्नी भी घायल हो गए, जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कार सवार अस्थि विसर्जन कर वापस अपने गांव कुथरेल लौट रहे थे। तभी यह एक्सीडेंट हो गया, घटना के बाद कार चालक फरार है। इस हादसे मेें बोलेरो सवार धकोर राम साहू की मौत हो गई है।

Next Story