CG News : जंगल में लकड़ी बीन रही महिला पर भालू किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत…
बलरामपुर। CG News जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम समुद्री के जंगल में आज सुबह एक भालू ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
Read More : CG News : शहीदी सप्ताह के दूसरे दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक हार्डकोर नक्सली ढेर…
बता दें कि ग्राम समुद्री निवासी 50 वर्षीय महिला सुबह लकड़ी इकट्ठा करने के लिए जंगल गई थी, जहां भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। भालू ने महिला के सिर के अलावा हाथ-पैर नोच डाला। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गया, जहां पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओ अशोक तिवारी ने बताया कि पीड़ित महिला के परिवार को 25 हजार रुपए तत्कालिक सहायता राशि प्रदान किया गया है।
