Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : रायपुर में होगा राष्ट्रीय महापौर संघ का 50वां अधिवेशन, छत्तीसगढ़ के तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में हो महापौर का चुनाव, सभी राज्यों में महापौर का कार्यकाल हो पांच वर्ष...

Rohit Banchhor
30 July 2022 12:39 PM GMT
CG News
x

रायपुर। CG News राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय महापौर एसोसिएशन का 27 व 28 अगस्त को 50वां अधिवेशन होने जा रहा है। रायपुर में होने वाले इस अधिवेशन में महापौरों की चुनाव प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने वाली है। महापौरों के राष्ट्रीय एसोसिएशन में वर्तमान में 222 सदस्य हैं। इसके पूर्व में महापौरों …

CG News

रायपुर। CG News राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय महापौर एसोसिएशन का 27 व 28 अगस्त को 50वां अधिवेशन होने जा रहा है। रायपुर में होने वाले इस अधिवेशन में महापौरों की चुनाव प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होने वाली है। महापौरों के राष्ट्रीय एसोसिएशन में वर्तमान में 222 सदस्य हैं। इसके पूर्व में महापौरों का राष्ट्रीय अधिवेशन कानपुर में आयोजित किया गया था। ये बातें महापौर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही।

Read More : CG News : मौका पाते ही कैदी सेंट्रल जेल से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी…

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चर्चा करते हुए देश के अलग-अलग निगमों में महापौर की कार्यकाल की अवधि का जिक्र किया। वहीं उन्होंने अलग-अलग राज्यों में महापौरों की चुनाव प्रक्रिया का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कमिश्नरों के लिए अलग से कैडर पर जोर दिया है। रायपुर में होने वाले 50वें अधिवेशन में इन्हीं सभी मुद्दों पर चर्चा की बात कही गई। इस दौरान नवीन जैन ने रायपुर में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि शहर में होर्डिंग्स लगाने की व्यवस्था सुव्यवस्थित है। रायपुर नगर निगम तालाबों के सौंदर्यीकरण पर अच्छी फोकस कर रही है। साथ ही यहां गोबर से पेंट तैयार किया जा रहा है। वहीं गोमूत्र की खरीदी की जा रही है, जो अच्छी पहल है।

CG News

नवीन जैन ने कहा कि हम भी आगरा में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोबर खरीदी का महाअभियान चलाएंगे। साथ ही गोमूत्र की खरीदी करेंगे। इससे लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। यह रायपुर नगर निगम की अच्छी पहलों में से एक है। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जैन ने रायपुर में 27 व 28 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन का महापौर एजाज ढेबर को स्वागत अध्यक्ष बनाया गया है।

Read More : CG News : मंदिर के पास किए थे दो आईईडी प्लांट, सर्चिंग पर निकले जवानों ने किया निष्क्रिय…

अधिवेशन के दौरान स्वागत की सभी जिम्मेदार रायपुर महापौर की होगी। महापौर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आगरा नगर निगम के महापौर नवीन जैन आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे हैं। श्री जैन का रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में महापौर एजाज ढेबर व कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया गया।

Next Story