Begin typing your search above and press return to search.
Chhattisgarh

CG News : मौका पाते ही कैदी सेंट्रल जेल से हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी...

Rohit Banchhor
30 July 2022 12:23 PM GMT
CG News
x

बिलासपुर। CG News पैरोल की अवधी खत्म होने के बाद कैदी ने सेंट्रल जेल जाते समय मौका देखकर गेट से फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। Read More : CG News : मंदिर के पास किए थे दो आईईडी प्लांट, सर्चिंग पर निकले जवानों …

CG News

बिलासपुर। CG News पैरोल की अवधी खत्म होने के बाद कैदी ने सेंट्रल जेल जाते समय मौका देखकर गेट से फरार हो गया। जेल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Read More : CG News : मंदिर के पास किए थे दो आईईडी प्लांट, सर्चिंग पर निकले जवानों ने किया निष्क्रिय…

बता दें कि मुंगेली जिले के करही में रहने वाले अनिल कुमार पाठे को अपहरण के मामले में 2018 में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। जिसके बाद से वह बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंद था। बीते दिनों परिजनों ने उसे पैरोल पर छोड़ने की मांग की थी। जिससे जेल महानिदेशक के आदेश पर अनिल को 16 दिनों के पैरोल पर 11 जुलाई को छोड़ा गया। उसे गुरुवार की शाम जेल वापस लौटना था।

Read More : CG News : जंगल में लकड़ी बीन रही महिला पर भालू किया हमला, उपचार के दौरान हुई मौत…

जिससे परिजन आज उसे केंद्रीय जेल के गेट के पास छोड़कर घर लौट गए। जिसके बाद अनिल कुमार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। वहीं बंदी के जेल नहीं लौटने पर जेल प्रबंधन ने अनिल के पिता रामसुंदर पाठे को इस बात की सूचना दी, तो रामसुंदर ने जेल प्रबंधन को बताया कि रिश्तेदार उसे गेट तक छोड़कर गए हैं। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं है। जेल प्रबंधन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस फरार बंदी की तलाश कर रही है।

Next Story