Begin typing your search above and press return to search.
Breaking News

Oh My God : 7 साल से सूनी थी इस महिला की कोख, फिर एक साथ 5 बच्चों ने लिया जन्म, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, कि सारी खुशियां बदल गई मातम में...

Sharda Kachhi
26 July 2022 7:13 AM GMT
Oh My God
x

करौली, Oh My God: कई बार ऐसे मामले सामने आते है जब कोई महिला जुड़वाँ बच्चो को जन्म देती है, लेकिन ऐसा बहुत काम ही होता जब कोई महिला दो से अधिक बच्चो को जन्म दिया हो ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान के करौली से आया है। जहां एक महिला ने 5 …

Oh My God

करौली, Oh My God: कई बार ऐसे मामले सामने आते है जब कोई महिला जुड़वाँ बच्चो को जन्म देती है, लेकिन ऐसा बहुत काम ही होता जब कोई महिला दो से अधिक बच्चो को जन्म दिया हो ऐसा ही एक ताजा मामला राजस्थान के करौली से आया है। जहां एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। थोड़ी देर के लिए परिवार खुशी का माहौल था। लेकिन अचानक मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार, महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है।

बता दें कि कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बाद महिला ने सोमवार को एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। एक तो सात साल बाद मां बनी थी। लेकिन एक झटके में जश्न का यह माहौल जल्द ही मातम में तब्दील हो गया।

Read More:एक अनार दो बीमार: लड़की के चक्कर में एक प्रेमी ने ली दूसरे प्रेमी की जान, तीन साल बाद ऐसे हुआ मामले का खुलासा…

मामला करौली जिले का है। मासलपुर क्षेत्र के पिपरानी गांव की रहने वाली 25 साल की रेशमा ने सोमवार की सुबह 5 बच्चों को जन्म दिया था। महिला की डिलीवरी 7 महीने में ही हो गई थी। हालांकि, प्री-मैच्योर डिलीवरी होने के बाद भी उस वक्त बच्चों की मां स्वस्थ थीं लेकिन बच्चे कमजोर थे।

यह महिला 7 साल बाद मां बनी थी। इनमें 2 लड़के और 3 लड़कियां थीं। चिकित्सकों के मुताबिक सभी बच्चों के जन्म में एक-डेढ़ मिनट का अंतर था। बच्चों का वजन 300 से 660 ग्राम था। इलाज के लिए 2 लड़के और 2 लड़कियों की जयपुर लाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

महिला के पति अश्क अली केरल में काम करते हैं। महिला पहली बार मां बनी थी लेकिन अब उनके सभी बच्चों की मौत हो गई है। चिकित्सकों का मानना है कि लाखों में इस तरह का एक केस सामने आता है। जब कोई महिला एक बार में 4-5 बच्चों को जन्म देती है।

Next Story