Begin typing your search above and press return to search.
Crime News

Crime : उप मुखिया की बेटी को मारी गोली, चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

naveen sahu
26 July 2022 12:45 PM GMT
Crime News
x

बिहार, जमुई, धीरज सिंह। Crime बिहार के जमुई में चुनावी रंजिश में उपमुखिया के बेटी को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव के चौड़िहा पंचायत का बताया जाता है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल …

Raipur Crime

बिहार, जमुई, धीरज सिंह। Crime बिहार के जमुई में चुनावी रंजिश में उपमुखिया के बेटी को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव के चौड़िहा पंचायत का बताया जाता है। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली युवती के जांघ में फस गया हैं । जहां डॉक्टर ने प्रथिमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। युवती की पहचान मोहम्मद यूसुफ के 16 वर्षीय बेटी शब्रीन खातून के रूप में हुई है। मोहम्मद यूसुफ की पत्नी चौडीहा पंचायत से उप मुखिया बताया जाता है।

Read More : CG Crime : पत्नी पर गुस्सा करना पति को पड़ गया महंगा, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत, महिला गिरफ्तार…

मोहम्मद यूसुफ ने बताया की सोमवार को मो. जाकिर मलिक अपने समर्थकों के साथ घर पर आ धमका और मोहम्मद नौशाद के द्वारा गोली चला दी गई। जो मेरी बेटी के जांघ में लग गई। मोहम्मद यूसुफ ने बताया की मुखिया चुनाव में जाकिर मलिक के साथ चौड़िहा पंचायत से चुनाव लड़ा था। चुनाव में दोनो हार हुई। इसी रंजिश के कारण घर पर चढ़कर गोलीबारी की। इस घटना के बाद मौके पर जमुई पुलिस पहुंच कर दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस घटना की छानबीन करने में जुट गई।

Next Story