Begin typing your search above and press return to search.
West Bengal

IND vs SA : इंडिया ने साउथ अफ्रिका को 83 रन पर किया ढेर, भारत ने विराट कोहली को 35वें जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा...

rohit banchhor
5 Nov 2023 3:23 PM GMT
IND vs SA : इंडिया ने साउथ अफ्रिका को 83 रन पर किया ढेर, भारत ने विराट कोहली को 35वें जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा...
x
IND vs SA : इंडिया ने साउथ अफ्रिका को 83 रन पर किया ढेर, भारत ने विराट कोहली को 35वें जन्मदिन पर दिया जीत का तोहफा...


कोलकाता। IND vs SA वर्ल्ड कप 2023 के 37वें मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रन से हराकर लगातार 8वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत ने विराट कोहली को 35वें जन्मदिन पर जीत का तोहफा दिया। भारत की जीत में विराट कोहली और रविंद्र जडेजा की बड़ी भूमिका रही। विराट कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली, फिर गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा ने अपना पंजा खोला।

बता दें कि भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विराट कोहली के नाबाद 101 रनों की रिकॉर्ड शतकीय पारी और श्रेयस अय्यर के 77 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में 5 विकेट खोकर भारत ने 326 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर दक्षिण अफ्रीका को 27.1 ओवर में केवल 83 रन पर ढेर कर दिया। भारत की ओर से ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी की और पंजा खोला। उन्होंने 9 ओवर की गेंदबाजी में 33 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा भारत की ओर से मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए। जबकि मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

Next Story