Begin typing your search above and press return to search.
Weather

Today Weather Update: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, हिमाचल प्रदेश बर्फ के चादर से ढका, IMD का अलर्ट जारी, जाने आपके राज्य में मौसम का हाल....

yuvraj
29 Nov 2023 4:14 AM GMT
Today Weather Update: दिल्ली NCR समेत इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश, हिमाचल प्रदेश बर्फ के चादर से ढका, IMD का अलर्ट जारी, जाने आपके राज्य में मौसम का हाल....
x
IMD ने राज्यों को दी चेतावनी हो सकती है आज बारिश। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Today Weather Update: IMD ने राज्यों को दी चेतावनी हो सकती है आज बारिश। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश,मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश होगी। IMD ने अगले पांच दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में आंधी तूफान की संभावना जताई है।

इस बीच बुधवार यानी आज (29 नवंबर) पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह के समय घने कोहरे जैसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है। बारिश होने से ठंड ने भी इन क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? - दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा भी बना रहेगा। रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली में आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 25 और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।



मंगलवार (28 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25 और 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बात करें पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तो, यहां आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यंहा का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सिक्किम में मौसम शुष्क बना रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 29 नवंबर को 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को इस अवधि के दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी है। 29 नवंबर, 2023 की रात से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।

तमिलनाडु में बारिश मचा रही आफत - मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मानसून राज्य के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय हो गया है, जिसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बिजली गिरने की संभावना है। IMD ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र के कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम, पुदुक्कोट्टई, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तिरुवरूर, तंजावुर, रामनाथपुरम और थूथुकुडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।



बिहार में ठिठुरन ठंड ने दी दस्तक - पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बिहार में ठंड बढ़ चुकी है। राजधानी पटना में बादल छाए रहे, वहीं कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई। रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, पूर्वी बिहार में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

Next Story