Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP News : अयोध्या में होगा भव्य आयोजन, 24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी...

rohit banchhor
10 Nov 2023 3:19 PM GMT
UP News : अयोध्या में होगा भव्य आयोजन, 24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी...
x
UP News : अयोध्या में होगा भव्य आयोजन, 24 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी...



नई दिल्ली। UP News दीपों का त्यौहार दीपावली आज से शुरू हो रहा है। देशभर में दिये जलाकर दिवाली उत्सव मनाया जाएगा। इस बार अयोध्या की दिवाली सबसे खास होने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या में एक भव्य और ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दीपोत्सव का आयोजन 11 नवंबर को होना है। दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा।

बता दें कि दीपोत्सव के मौके पर विभिन्न घाटों पर दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा, जिसमें राम की पौड़ी और चौधरी चरण सिंह घाट भी शामिल है। इस मौके पर पूरे शहर को सजाया गया है। साथ ही लेजर शो की भी तैयारी हो रही है, जिसमें भगवान राम के जीवन की झांकी दिखाई जाएगी।

देशी और विदेशी कलाकार होंगे शामिल-

दीपोत्सव के माध्यम से तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड होंगे। इस आयोजन में देशी और विदेशी कलाकार भी रामलीला पेश करेंगे। जिसमें रूस, श्रीलंका, सिंगापुर और नेपाल के कलाकार भी शामिल होंगे। 25 हजार से ज्यादा वालंटियर्स ने दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने की ठानी है। दीपोत्सव के दौरान, सरयू नदी के किनारे एक भव्य लेजर शो भी आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के तट को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है।

Next Story