Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP Crime : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी...

rohit banchhor
11 Dec 2023 3:19 PM GMT
UP Crime : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी...
x
UP Crime : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी...


बलिया। UP Crime उत्तर प्रदेशके बलिया जिले में एक युवक ने पहले तो अपने दो बच्चों और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि घटना बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव का है। देवडीह निवासी श्रवण राम 35 वर्ष ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पत्नी शशिकला देवी 35 वर्ष और दो बेटों सूर्या राव 7 वर्ष व दूसरा मिठू 4 माह की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बगीचे में फेंक दिया। जिसके बाद खुद पास के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर मृतक श्रवण की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसके द्वारा इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story