Begin typing your search above and press return to search.
Uttar Pradesh

UP Accident : देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की गई जान, 12 घायल...

rohit banchhor
18 Dec 2023 10:18 AM GMT
UP Accident : देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की गई जान, 12 घायल...
x
UP Accident : देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की गई जान, 12 घायल...


जालौन। UP Accident जिले के उरई कोतवाली थाना क्षेत्र के कानपुर हाइवे में बने बुंदेलखंड ओवरब्रिज के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के दतिया में स्थित मां पीतांबरा देवी के मंदिर के दर्शन कर कुछ लोग पिकअप वाहन से अपने गांव मुहाना कोतवाली डाकोर लौट रहे थे। इस दौरान ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतन जबरदस्त था की पिकअप हाईवे के किनारे जाकर पलट गई। जिसमें दो महिलाओं एक किशोरी सहित एक मासूम बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में मुन्नी देवी 50 वर्ष, अनिरूद्ध 2 वर्ष, प्रियंका 28 वर्ष तथा राम सहोदर 16 वर्ष है। वहीं 12 लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज उरई लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Next Story