Begin typing your search above and press return to search.
Uncategorized

Winter Solstice 2023 : आज है साल का सबसे छोटा दिन, जाने हर साल दिसंबर के महीने में ऐसा क्‍यों होता है?

rohit banchhor
21 Dec 2023 2:20 PM GMT
Winter Solstice 2023 : आज है साल का सबसे छोटा दिन, जाने हर साल दिसंबर के महीने में ऐसा क्‍यों होता है?
x
Winter Solstice 2023 : आज है साल का सबसे छोटा दिन, जाने हर साल दिसंबर के महीने में ऐसा क्‍यों होता है?


Winter Solstice 2023 : साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। इस महीने में क्रिसमस का त्‍योहार होता है और महीने के आखिरी दिन धूमधाम से न्‍यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी दिसंबर में हर साल एक खगोलीय घटना भी घटती है, जिसके कारण एक दिन साल का सबसे छोटा दिन होता है और रात साल की सबसे बड़ी रात हो जाती है। इसे विंटर सॉल्स्टिस या शीतकालीन संक्रान्ति कहा जाता है। हर साल दिसंबर महीने में कभी 21 तारीख को सबसे छोटा दिन होता है तो कभी 22 तारीख को। इस साल ये खास मौका 21 दिसंबर को यानी आज होगा।

जाने क्यों घटती है ये घटना-

विंटर सॉल्स्टिस उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की आधिकारिक शुरुआत मानी जाती है। इस दिन मकर रेखा पृथ्‍वी के सबसे पास होती है। इस कारण से दिन की अवधि कम होती है, लेकिन इसके अगले दिन यानी 22 दिसंबर से दिन धीरे-धीरे बड़े होने शुरू हो जाएंगे। यह तब होता है जब पृथ्वी की उत्तरी धुरी सूर्य से दूर झुक जाती है। विंटर सॉल्स्टिस के दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध में सूर्य की किरणें अधिक पड़ती हैं, जबकि उत्तरी गोलार्द्ध में कम। इसके परिणामस्वरूप उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है। वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में आज का दिन सबसे बड़ा और रात सबसे छोटी होती है। इस कारण अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में इस दिन से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। विंटर सॉल्स्टिस की तरह ही गर्मियों में समर सॉल्स्टिस भी होता है। ये जून में 21 से 22 तारीख के आस पास होता है और इसका प्रभाव से बिल्कुल उल्‍टा होता है। इस दिन उत्‍तरी गोलार्द्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है।

कहां से आया सॉल्स्टिस शब्‍द-

सॉल्सिटिस एक लैटिन शब्द है, जिसके पहले भाग सोल का मतलब है सूर्य, जबकि दूसरे भाग सेस्टेयर का अर्थ है स्थिर खड़े रहना। इन दोनों शब्‍दों को मिलाकर सॉल्सिटिस शब्द बना है। इसका मतलब है कि सूर्य अभी स्थिर है क्योंकि सॉल्स्टिस के वक्त सूर्य उत्तर या दक्षिण की तरफ अपनी दिशा बदलने से पहले कुछ पल के लिए ठहर जाता है। कुछ देशों में इसे त्‍योहार के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल विंटर सॉल्स्टिस गुरुवार 21 दिसंबर को रात 10.28 बजे होगा।

Next Story