Begin typing your search above and press return to search.
Trending Stories

क्या पूर्व IAS वीके पांडियन बनेंगे नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी? पढ़िए पूरी जानकारी...

TCP 24 News
28 Oct 2023 7:53 AM GMT
क्या पूर्व IAS वीके पांडियन बनेंगे नवीन पटनायक के उत्तराधिकारी? पढ़िए पूरी जानकारी...
x
ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन ने नौकरी से इस्तीफ़ा देकर कैबिनेट मंत्री स्तर का पद ग्रहण किया है आइए जानते हैं कि तमिलनाडु के रहने वाले पांडियन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इतना भरोसा क्यों करते हैं और उनकी पृष्ठभूमि क्या है? 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वी

Odisha News: ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन ने नौकरी से इस्तीफ़ा देकर कैबिनेट मंत्री स्तर का पद ग्रहण किया है आइए जानते हैं कि तमिलनाडु के रहने वाले पांडियन पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इतना भरोसा क्यों करते हैं और उनकी पृष्ठभूमि क्या है? 2000 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) की ख़बर बीते सोमवार को सामने आई.

इसके अगले ही दिन, मंगलवार को, उन्हें मॉडर्न ओडिशा एंड ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव का प्रमुख नियुक्त किया गया. यह पद कैबिनेट मंत्री के स्तर का है. मॉडर्न ओडिशा एंड ट्रांसफॉर्मेशनल इनिशिएटिव को 5T के नाम से भी जाना जाता है. इसमें 5T हैं- टीम वर्क, टेक्नोलॉजी, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइम. ओडिशा सरकार राज्य में सरकारी योजनाओं का मूल्यांकन इनके आधार पर ही कर रही है

Next Story