Begin typing your search above and press return to search.
sports

WPL 2024 Auction Live: आज 165 महिला खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, दूसरा ऑक्शन मुंबई में, जानिए सबकुछ

rohit banchhor
9 Dec 2023 9:15 AM GMT
WPL 2024 Auction Live: आज 165 महिला खिलाड़ियों की किस्मत का होगा फैसला, दूसरा ऑक्शन मुंबई में, जानिए सबकुछ
x
TATA WPL 2024 Auction Live : महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा।



TATA WPL 2024 Auction Live : महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया और बेहद सफल रहा। ऑक्शन में दुनियाभर की कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला और कुछ पांच फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी जाने में सफल रहीं। अब इस संस्करण का दूसरा ऑक्शन आज मुंबई में होने जा रहा है। पांचों फ्रेंचाइजी बची हुई राशि के साथ इसमें उतरेंगी और अपनी टीम को पूरी करने की कोशिश करेंगी।

यह है ऑक्शन का लेखाजोखा

इस बार के ऑक्शन में 165 खिलाड़ी उतरेंगी। इनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पांच टीमों के पर्स में कुल मिलाकर 17.65 करोड़ रुपये की राशि है। कुल 30 स्लॉट खाली हैं, इनमें नौ स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों को लेकर है। एक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हो सकते हैं। एक टीम में छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

पांच टीमों के बीच जंग

इस बार भी पांच टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी और मिनी ऑक्शन में जरूरी खिलाड़ियों को खरीदकर अपना संतुलन बेहतर करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, हर टीम के प्रमुख खिलाड़ी वही रहेंगे, जो पिछले सीजन में थे।

दूसरे सीजन की तैयारी शुरू

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग (आईपीएल) की सफलता के बाद महिलाओं के लिए भी इसी स्तर की लीग शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी और 2023 में बीसीसीआई ने इस लीग की शुरुआत की। पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन की तैयारी शुरू हो चुकी है।

Next Story