Begin typing your search above and press return to search.
sports

Rohit Sharma Records : रोहित शर्मा ने किया कमाल, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा, गेल को पीछे छोड़ा

TCP 24 News
12 Oct 2023 4:05 AM GMT
Rohit Sharma Records : रोहित शर्मा ने किया कमाल, बने सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा, गेल को पीछे छोड़ा
x
Rohit Sharma Records : भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का नौवां मुकाबला खेला गया।



Rohit Sharma Records : भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप 2023 का नौवां मुकाबला खेला गया। रोहित ने इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

हिटमैन को तीन छक्के की जरूरत थी

Rohit Sharma Records : इस मैच में उतरने से पहले हिटमैन को सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए तीन छक्के की जरूरत थी। क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। उन्होंने ऐसा 483 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 551 पारियों में किया था। वहीं, रोहित ने सिर्फ 453 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 473वीं पारी में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। क्रिस गेल की आत्मकथा का नाम ही 'सिक्स मशीन' है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नई सिक्स मशीन रोहित शर्मा बन चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

556 छक्के: रोहित शर्मा (भारत)

553 छक्के: क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

476 छक्के: शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के: ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के: मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)

नवीन की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ा

रोहित ने भारतीय पारी के आठवें ओवर में नवीन उल हक की गेंद पर छक्का लगाकर गेल को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 453* अंतरराष्ट्रीय मैचों में 556 छक्के हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 50 रन पूरे किए थे। इसके बाद उन्होंने 63 गेंदों में शतक पूरा किया। वह 84 गेंदों में 16 चौके और पांच छक्के की मदद से 131 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को राशिद खान ने क्लीन बोल्ड किया।

रोहित ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

रोहित ने 63 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वह वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने महान कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कपिल देव ने 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर ही शतक ठोक दिया था।

Next Story