Begin typing your search above and press return to search.
sports

IND vs AFG Live Score: 205 पर भारत को दूसरा झटका, शतकवीर रोहित इतने रन बनाकर हुए आउट, पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

TCP 24 News
11 Oct 2023 3:09 PM GMT
IND vs AFG Live Score: 205 पर भारत को दूसरा झटका, शतकवीर रोहित इतने रन बनाकर हुए आउट, पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
x
IND vs AFG Live Score : वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ है।



IND vs AFG Live Score : वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का दूसरा मैच अफगानिस्तान के साथ है। टीम इंडिया जीत की लय बरकरार रखते हुए यह मैच भी अपने नाम करना चाहेगी और अंक तालिका में अपनी स्थिति और बेहतर करने की कोशिश करेगी। वहीं, अफगानिस्तान की कोशिश उलटफेर कर जीत हासिल करने की होगी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बनाए हैं।

IND vs AFG Live Score : भारत को 205 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 84 गेंदों में 131 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और पांच छक्के लगाए। इस विश्व कप में यह भारत के लिए पहला शतक रहा। रोहित ने ईशान के साथ 156 रन की साझेदारी निभाई थी। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 207 रन है। रोहित को राशिद खान ने आउट किया। राशिद को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने ईशान को भी आउट किया था। फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

Next Story