Begin typing your search above and press return to search.
sports

ICC CWC 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शक उठाएंगे म्यूजीकल प्रोग्राम का लुत्फ, मीड इनिंग में रंगारंग कार्यक्रम की है व्यवस्था...

TCP 24 News
13 Oct 2023 12:07 PM GMT
ICC CWC 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शक उठाएंगे म्यूजीकल प्रोग्राम का लुत्फ, मीड इनिंग में रंगारंग कार्यक्रम की है व्यवस्था...
x
ICC CWC 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान दर्शक उठाएंगे म्यूजीकल प्रोग्राम का लुत्फ, मीड इनिंग में रंगारंग कार्यक्रम की है व्यवस्था...


ICC CWC 2023 : शनिवार 14 अक्टूबर को होने वाले भारत और पाकिस्तान मैच पर लोगों की नजरें टिकी होगी। मैच से ठीक पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद एक लाख से ज्यादा दर्शकों को म्यूजीकल प्रोग्राम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इसमें अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह समेत कई जानी-मानी हस्तियां परफॉर्म करेंगे। इसके आलावा दोनों पारियों के बीच ब्रेक के दौरान 10 मिनट का रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।

बता दें कि मैच से पहले 12.30 बजे म्यूजीकल कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जिसकी आधिकारिक जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दी। शनिवार को होने वाले इस महामुकाबले के लिए अहमदाबाद में अतिरिक्त पुलिस बल व्यवस्था की गई है। गुजरात के गृहमंत्री ने खुद सुरक्षा का जायजा लिया। सिटी में अगले दो दिन न सिर्फ सड़क बल्कि हवाई मार्ग भी बिजी रहेगा। करीब 100 चार्टेड प्लेन यहां होंगे, क्योंकि इस मैच को देखने के लिए देश भर के कई जानी-मानी हस्तियां स्टेडियम में पहुंचेगी। गायक और संगीतकार शंकर, अरिजीत और सुखविंदर तो शुक्रवार को ही स्टेडियम में पहुंचे और परफॉरमेंस की रिहर्सल की। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर दी। इसके अनुसार, पहले म्यूजिकल प्रोग्राम होगा जिसमें अरिजीत, सुखविंदर और शंकर परफॉर्म करेंगे। इसमें रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया जैसे बॉलीवुड सितारों के परफॉर्म करने की संभावना है।

Next Story