Begin typing your search above and press return to search.
RELIGIOUS

महाकाल भस्म आरती 19 NOV: भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर किये त्रिनेत्र रुपी श्रृंगार, यहाँ करे दर्शन...

yuvraj
19 Nov 2023 2:40 AM GMT
महाकाल भस्म आरती 19 NOV: भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर किये त्रिनेत्र रुपी श्रृंगार, यहाँ करे दर्शन...
x
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।

महाकाल भस्म आरती 19 NOV: भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया। बाबा महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड अर्पित कर त्रिनेत्र रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई।

भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया रविवार की सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Next Story