Begin typing your search above and press return to search.
RELIGIOUS

Horoscope today : इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल...

Bhishma singh parihar
10 Jan 2024 3:41 PM GMT
Horoscope today : इन राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल...
x

रायपुर : राशिफल में विभिन्न कालखंडो के अनुसार भविष्य की गणना की जाती है. आइये जानते हैं...

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक मामलों में उलझे रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। फिर भी निजी सुख में व्यवधान रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। जीवनाथी का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

भाई या बहन अथवा अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

उच्च अधिकारी या पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। यद्यपि पारिवारिक तनाव रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है.

Bhishma singh parihar

Bhishma singh parihar

    Next Story