Begin typing your search above and press return to search.
RELIGIOUS

बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन...सूर्य रुपी दिव्य श्रृंगार देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे भक्त...आपने घर बैठे दर्शन किया क्या?...

Bhishma singh parihar
7 Jan 2024 4:39 AM GMT
बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन...सूर्य रुपी दिव्य श्रृंगार देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे भक्त...आपने घर बैठे दर्शन किया क्या?...
x

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

चन्दन और ड्रायफ्रूट से बाबा महाकाल का सूर्य रूपी दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Bhishma singh parihar

Bhishma singh parihar

    Next Story