Begin typing your search above and press return to search.
RELIGIOUS

23 अक्टूबर महाकालेश्वर आरती: नवरात्रि के नौवें दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, घर बैठे दर्शन करे...

TCP 24 News
23 Oct 2023 2:34 AM GMT
23 अक्टूबर महाकालेश्वर आरती: नवरात्रि के नौवें दिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार, घर बैठे दर्शन करे...
x
मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नवरात्रि के 9वें दिन सोमवार को तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया।

23 October Mahakaleshwar Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नवरात्रि के 9वें दिन सोमवार को तड़के 3 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

बाबा महाकाल का भांग चंदन, आभूषण और ड्रायफूट्स से श्री राम स्वरूप में श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सोमवार नवमीं की अल सुबह भस्म आरती में

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Next Story