Begin typing your search above and press return to search.
Punjab

Big Accident : बाराती कार खड़े ट्रेलर से टकराई, दूल्हे सहित तीन लोगों की गई जान, कई घायल...

rohit banchhor
5 Nov 2023 11:37 AM GMT
Big Accident : बाराती कार खड़े ट्रेलर से टकराई, दूल्हे सहित तीन लोगों की गई जान, कई घायल...
x
Big Accident : बाराती कार खड़े ट्रेलर से टकराई, दूल्हे सहित तीन लोगों की गई जान, कई घायल...


मोगा। Big Accident पंजाब के मोगा जिले के लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग में रविवार सुबह फूलों से सजी एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दूल्हा सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि घटना करीब सुबह 5 बजे की है। बारात फाजिल्का से लुधियाना के बद्दोवाल में जा रही थी। वहां शादी की रस्म की जानी थी लेकिन इस दौरान अजीतवाल के नजदीक एक ढाबे के सामने खड़े ट्राले से दूल्हे की कार की अचानक टक्कर हो गई। मृतकों में दूल्हे की पहचान सुखबिंदर सिंह और अन्य की अंग्रेज सिंह और चार साल के एक बच्ची अर्शदीप के रूप में हुई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

Next Story