Begin typing your search above and press return to search.
Punjab

Big Accident : फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर हुई मौत...

TCP 24 News
9 Oct 2023 11:41 AM GMT
Big Accident : फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर हुई मौत...
x
Big Accident : फ्रिज का कंप्रेशर फटने से घर में लगी भीषण आग, 2 बच्चों सहित 5 लोगों की जलकर हुई मौत...


जालंधर। Big Accident पंजाब के जालंधर के अवतार नगर में पांच सदस्यों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मृतक के भाई का कहना है कि परिजनों ने 7 महीने पहले डबल डोर वाला एक फ्रिज खरीदा था। भाई के मुताबिक फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है।

बता दें कि घटना बीती रात की बताई जा रही है। घर के सभी सदस्य रविवार रात को खाना खाकर छत पर टहलने निकले थे तभी घर से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग के साथ पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले जिंदा जले 15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई। बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशपाल सिंह, रुचि, दीया, मंशा और अक्षय के रूप में हुई है। जबकि इंद्रपाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें किसी तरह के कंप्रेशर फटने या सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई जब उन्होंने धुआं निकलते देखा जिसे देखकर लगा कि आग भयानक थी। इसक बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया औऱ मौके पर पहुंच कर उन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि फ्रिज के कंप्रेशन फटने या गैस लीक होने से आग लगने कि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दमकल कर्मियों ने बताया कि जब वह पहुंचे तो गैस की दुर्गंध आ रही थी।

Next Story