Begin typing your search above and press return to search.
news

Raipur News : विचक्षण जैन विद्यापीठ में धूमधाम से मना 5वां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां...

rohit banchhor
25 Dec 2023 2:08 PM GMT
Raipur News : विचक्षण जैन विद्यापीठ में धूमधाम से मना 5वां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां...
x
Raipur News : विचक्षण जैन विद्यापीठ में धूमधाम से मना 5वां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां...


रायपुर। Raipur News विचक्षण जैन विद्यापीठ, राजेंद्र नगर का 5वां वार्षिकोत्सव विचक्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी में मनाया गया। इस उत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत थे, विशेष अतिथि ऋषभदेव मंदिर ट्रस्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली एवं सकल जैन संघ राजनांदगाँव के अध्यक्ष मनोज बैद थे। ललित चौरडिया विशेष आमंत्रित अतिथि थे।

विचक्षण जैन विद्यापीठ के ट्रस्टी राजेश सावनसुखा ने बताया कि विद्यापीठ का मुख्य उद्देश्य बच्चो को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ धर्म एवं नैतिकता का संस्कार देना है। जिससे की बच्चो के बौद्धिक विकास के साथ-साथ बच्चों का आध्यात्मिक भावनात्मक एवं नैतिक विकास हो। कैरियर के साथ बच्चों का कैरेक्टर भी बने, बच्चो में आधुनिकता के साथ में नैतिकता भी आए।



विचक्षण जैन विद्यापीठ के ट्रस्टी सीए विजय मालू ने बताया की वार्षिकोत्सव का मेन यूनिक थीम (प्रेम) शास्वतम् के अंतर्गत वन अर्थ वन फैमिली वन फ्यूचर वासुदैव कुटुंबकम था, जिसमे आत्मप्रेम, परिवार प्रेम, समाजप्रेम, राष्टप्रेम एवं विश्वप्रेम पर फोकस किया गया। प्रेम विश्व की सारी समस्या का समाधान है, प्रेम सब को एक दूसरे से बांधकर रख सकता है। इन्ही सब विषय पर बच्चों के द्वारा अदभुत प्रस्तुति दी गई एवं आत्म प्रेम, परिवार प्रेम, समझ प्रेम, राष्ट्र प्रेम और विश्व प्रेम के बारे में अपने नृत्य प्रदर्शन व कविता द्वारा एक सुंदर दुनिया का निर्माण कैसे किया जाए के बारे में बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानअध्यापिका नीतू जैन द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों एवं आधारभूत सुविधाओं का वर्णन किया। विद्यालय के सचिव राजेश गिड़ीया द्वारा बच्चो में संस्कारों की कितनी महत्ता और इस विद्यालय के उद्वेश्य शिक्षा के संस्कारों का रोपण के बारे में बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीषा मेहता एवं श्रीयांकी रॉय द्वारा किया गया।




इस अवसर पर मुख्यतः विचक्षण जैन विद्यापीठ के अन्य ट्रस्टी अनिल लोढ़ा, पंकज चोपड़ा, संजय लोढ़ा, सुनील गोलछा, सौरभ लोढ़ा एवं विचक्षण जैन विद्यापीठ के प्राचार्य संतोष सरीपाली सर व एडमिन सिद्धार्थ उपस्थित थे।

Next Story