Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

Strong Cyclone : अरब सागर से आगे बढ़ रहा “तेज” नाम का चक्रवात, मौसम विभाग ने तूफान में तब्दील होने की जताई आशंका...

TCP 24 News
22 Oct 2023 1:12 PM GMT
Strong Cyclone : अरब सागर से आगे बढ़ रहा “तेज” नाम का चक्रवात, मौसम विभाग ने तूफान में तब्दील होने की जताई आशंका...
x
Strong Cyclone : अरब सागर से आगे बढ़ रहा “तेज” नाम का चक्रवात, मौसम विभाग ने तूफान में तब्दील होने की जताई आशंका...


नई दिल्ली। Strong Cyclone अरब सागर में ‘तेज’ नाम का एक चक्रवात तूफान उठा है। आईएमडी ने बताया कि रविवार शाम तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। यह चक्रवात दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव वाले क्षेत्र में बना है, जो आने वाले समय में भयंकर रूप अख्तियार कर सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवात ‘तेज’ पर कुछ अहम जानकारी साझा की है। रविवार को इसके भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और ओमान के दक्षिणी तटों और पास में यमन की ओर बढ़ने का अनुमान है। चूंकी इस क्षेत्र पर भारत का अधिकार है, इसलिए भारत ने इसका नाम चक्रवात ‘तेज’ रखा है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में ताजा समुद्री हालात बहुत खराब हैं, जिसके 23 अक्टूबर तक अत्यधिक गंभीर होने की संभावना है। पश्चिमी अरब सागर में 22 से 25 अक्टूबर तक समुद्र में तेज लहरें उठने की संभावना बनी हुई है। 23 अक्टूबर तक चक्रवात के उग्र होने की आशंका आईएमडी ने जताई है। इसके बाद 24 से 26 अक्टूबर के दरमियान चक्रवात के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तटों पर समुद्री हालात उग्र से बहुत उग्र हो सकते हैं। वहीं आईएमडी ने मछुआरों को 26 अक्टूबर तक समुद्र और तटीय क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। जो लोग पहले से ही समुद्र में हैं उन्हें तट पर लौटने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में मौसम पर पड़ेगा प्रभाव-

कुछ क्षेत्रों में चक्रवात के कारण मौसम पर बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक केरल में 23 और 24 अक्टूबर को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसी तरह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24 अक्टूबर को बारिश होने की उम्मीद है।

Next Story