Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

OnePlus Open Foldable Phone : OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन भारत में होगा लॉन्च, आइये जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स...

TCP 24 News
19 Oct 2023 2:17 PM GMT
OnePlus Open Foldable Phone : OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन भारत में होगा लॉन्च, आइये जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स...
x
OnePlus Open Foldable Phone : OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन भारत में होगा लॉन्च, आइये जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स...


OnePlus Open Foldable Phone : OnePlus कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन भारत में आज लॉन्च होने वाला है| कंपनी ने हाल ही में लॉन्च डेट की पुष्टि की थी| फिलहाल लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही इस फोन को लेकर डिटेल लीक हो गईं हैं| ये डिटेल्स एक पॉपुलर टिप्स्टर के हवाले से सामने आई हैं| आइए जानते हैं इसके बारे में|

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट कर ये सजेस्ट किया है कि Open फोल्डेबल फोन की कीमत 1,39,999 रुपए हो सकती है| हालांकि, इस कीमत की पुष्टि लॉन्च के बाद ही हो पाएगी| टिप्स्टर ने ये भी लिखा है कि फोन की पहली सेल 27 अक्टूबर से होगी| गीकबेंच पर फोन की बात करें तो यह मॉडल नम्बर CPH2551 के साथ देखा गया है| फोन में आठ कोर वाला Snapdragon 8 Gen 2 चिप है, जिसका मेन कोर 3.19 GHz पर क्लॉक किया गया है| इसके अन्य चार कोर 2.80 GHz पर और बाकी तीन कोर 2.02 GHz पर क्लॉक्ड हैं| फोन में 16 जीबी रैम है और एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम है| गीकबेंच 6 पर इसने सिंगल कोर टेस्ट में 2014 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में इसने 5463 पॉइंट्स हासिल किए हैं| वहीं गीकबेंच 5 पर सिंगल कोर में यह 1489 पॉइंट स्कोर कर पाया, जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 4800 पॉइंट्स बनाने में कामयाब रहा| ये स्कोर्स बताते हैं कि फोन में दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी|

https://twitter.com/yabhishekhd/status/1712795122860167617?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1712795122860167617|twgr^c4f3bf38446eeb2f3cd4c0356e72e8126270aa4c|twcon^s1_c10&ref_url=https://www.tv9hindi.com/technology/oneplus-open-price-this-oneplus-foldable-smartphone-launch-today-tech-news-in-hindi-2175907.html

OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो संभावित रूप से यह 7.82 इंच के भीतरी डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो कि OLED पैनल होगा| यह 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा| बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का बताया गया है| फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा| यह ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा, जिसके साथ 16 जीबी रैम और 1TB तक स्टोरज देखने को मिल सकती है| रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप सेंसर बताया गया है| फ्रंट में यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है| फोन में 4,805mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ बताई गई है|

Next Story