Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

NZ Vs NED, ODI World Cup 2023 : नीदरलैंड 223 रनों पर हुई ऑलआउट, न्यूजीलैंड ने 99 रन के अंतर से हराया...

TCP 24 News
9 Oct 2023 5:24 PM GMT
NZ Vs NED, ODI World Cup 2023 : नीदरलैंड 223 रनों पर हुई ऑलआउट, न्यूजीलैंड ने 99 रन के अंतर से हराया...
x
NZ Vs NED, ODI World Cup 2023 : नीदरलैंड 223 रनों पर हुई ऑलआउट, न्यूजीलैंड ने 99 रन के अंतर से हराया...


NZ Vs NED, ODI World Cup 2023 : वर्ल्ड कप 2023 का छठवां मुकाबला सोमवार को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच हैदराबाद में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने नीदरलैंड को 99 रन के बड़े अंतर हरा दिया है। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 332 रन बनाए थे।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विक्रमजीत सिंह (12) और मैक्स डाउड (16) रन में ही आउट हो गए। यहां से एक छोर कोलिन एकरमैन (69) ने थामा और एक अच्छी पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर तो विकेट गिरते ही रहे। स्कॉट एडवर्ड्स (30) और साइब्रांड एंगलब्रेट (29) ने जरूर कोशिश की, लेकिन यह योगदान ऊंट के मुंह में जीरे की तरह रहा। पूरी टीम 46.3 ओवरों में 223 रनों पर ऑलआउट हो गई। लेफ्टी स्पिनर सैंटर ने पांच विकेट लिए। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग ने 70, टॉम लैथम ने 53, रचिन रविंद्र ने 51 जबकि डेरिल मिशेल ने 48 रन बनाए। नीदरलैंड की तरफ से पॉल वैन मीकेरन, आर्यन दत्त और रोलोफ वान डेर मर्व ने दो-दो विकेट चटकाए।

Next Story