Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रनों का लक्ष्य, कोहली, गिल और अय्यर ने की धमाकेदार बैटिंग...

TCP 24 News
2 Nov 2023 12:58 PM GMT
IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रनों का लक्ष्य, कोहली, गिल और अय्यर ने की धमाकेदार बैटिंग...
x
IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को दिया 358 रनों का लक्ष्य, कोहली, गिल और अय्यर ने की धमाकेदार बैटिंग...


नई दिल्ली। IND vs SL वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में भारत ने शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 357 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

बता दें कि भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन गिल ने बनाये। उन्होंने 92 गेंद में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कोहली ने 94 गेंद 11 चौकों की मदद से 88 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने 56 गेंद में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 82 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने 24 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाये। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट दिलशान मदुशंका ने चटकाए। दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट हासिल किया।

Next Story