Begin typing your search above and press return to search.
New Delhi

Horoscope Today 9 December 2023 : मेष, कर्क और कन्या राशिवालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल...

rohit banchhor
8 Dec 2023 5:09 PM GMT
Horoscope Today 9 December 2023 : मेष, कर्क और कन्या राशिवालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल...
x
Horoscope Today 9 December 2023 : मेष, कर्क और कन्या राशिवालों के लिए दिन रहेगा लाभकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल...


नई दिल्ली। Horoscope Today 9 December 2023 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 9 दिसंबर 2023 को शनिवार है। शनिवार के दिन हनुमान जी और शनिदेव की पूजा- अर्चना की जाती है। हनुमान जी और शनिदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 9 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 9 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आपको करीबियों से सतर्कता बनाए रखनी होगी। संतान से संबंधित किसी भी काम में लापरवाही ना करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। परिवार में भाई व बहनों से चल रही अनबन आपको बातचीत के जरिए समाप्त करनी होगी।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपको बिजनेस में उतार चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी है। कोशिश करते रहें तभी आप अच्छा लाभ कमा कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के सहकर्मी उनका पूरा साथ देंगे, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपके बॉस आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था तो उसके परिणाम आ सकते हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बड़ों की सलाह पर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को को मिलेगी। संतान कोई यदि कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय से पूरा नहीं करेंगे। आपको प्रियजन का साथ बनाए रखना होगा। आप घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर अपने किसी वरिष्ठ सदस्य से बातचीत कर सकते हैं, जिनकी सलाह आपके बहुत काम आएगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। निजी विश्व में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी बात को लेकर जिद्द व अहंकार ना दिखाएं। संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आपने माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ परेशानियों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिसमें आपको समाधान मिल जाएगा। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बंधुजनों से भी आपको कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में आपकी पूरी रुचि रहेगी लेकिन आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। व्यर्थ की खरीदारी के बाद धन खर्च बढ़ सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं के खरीददारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके कुछ ईर्ष्यालु व झगड़ालू मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप व्यापार की कुछ योजनाओं में भी अच्छा धन लगा सकते हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको हो सकती है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। नवीन मामले आपके पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से रुके हुए कम गति देंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर आपको किसी परिजन से बातचीत करनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगी। यदि आप लेनदेन से संबंधित किसी समझौते पर बातचीत करें, तो उसमें लिखा पढ़ी अवश्य करें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है । किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके रखें। निवेश संबंधी योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाने की कोशिश करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है जिससे आपका हौसला और बढ़ेगा। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोशिश करनी होगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आपको कोई सीख मिले, तो उसे पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस के कुछ योजनाएं फिर से आपको अच्छा लाभ दे सकते हैं। आप किसी काम को लेकर उत्साह से आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे, तो उन पर आपको ध्यान देना होगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने आवश्यक कामों को कल पर डालने से बचना होगा, नहीं तो उनमें कोई गलती हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। मित्रों का साथ आप पर बना रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आपको लाभ मिलेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों में पूरी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। व्यक्तिगत गतिविधियां बढ़ेंगी। आपको अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। यदि आपने नकारात्मक विचार रखते हैं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यवसाय में आपको किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। किसी संपत्ति संबंधित काम को लेकर आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव ना करें, नहीं तो इससे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में आप कुछ जरूरी योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप काम के साथ-साथ अपने परिवार के जिम्मेदारियां में भी ढील ना दें, नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी काम को अतिउत्साहित होकर ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार के कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आपका लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है।

Next Story