Begin typing your search above and press return to search.
Main Stories

Car Care Tips : बार-बार ख़राब हो रहा है कार का टायर, तो बस करें ये दो काम, बिना खर्च...जानें सबकुछ

rohit banchhor
23 Nov 2023 5:27 AM GMT
Car Care Tips : बार-बार ख़राब हो रहा है कार का टायर, तो बस करें ये दो काम, बिना खर्च...जानें सबकुछ
x
Car Care Tips : कार में एवरेज के अलावा कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार के टायर काफी जल्दी खराब हो जाते हैं।



Car Care Tips : कार में एवरेज के अलावा कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उनकी कार के टायर काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। लेकिन अगर दो खास बातों का ध्यान रखा जाए तो आसानी से टायर की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं, जिससे बिना अतिरिक्त खर्च किए टायर की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

करें यह काम

Car Care Tips : अगर आप अपनी कार के पुराने टायर को ज्यादा लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो टायर रोटेशन करवाना सबसे सही काम होता है। टायर रोटेशन के कारण पुराने टायरों को ही ज्यादा समय तक आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही टायर अलाइनमेंट करवाकर भी टायर को जल्दी घिसने से बचाया जा सकता है। इससे नए टायर खरीदने में होने वाले खर्च को बचाया जा सकता है।

क्यों जरूरी है टायर रोटेशन

Car Care Tips : टायर रोटेशन किसी भी कार के लिए इसलिए जरूरी होता है क्योंकि कार के आगे के दोनों पहियों पर पीछे के पहियों के मुकाबले ज्यादा भार होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कार का इंजन आगे की ओर होता है। अगर टायर का समय पर रोटेशन ना किया जाए तो आगे के टायर समय से पहले घिस जाते हैं और हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

कब करवाएं रोटेशन

Car Care Tips : जानकारों के मुताबिक हर तीन से पांच हजार किलोमीटर के बाद कार के टायर को रोटेशन में बदलवाना चाहिए। इसके लिए अंग्रेजी के एक्स शब्द के मुताबिक टायर रोटेट करने चाहिए। इससे आगे के टायर पीछे की ओर जाते हैं और पीछे के टायर आगे की ओर आते हैं। तो टायर बराबर मात्रा में घिसते हैं। जिससे लंबे समय तक इनको बदलवाने की जरुरत नहीं पड़ती।

करवाएं व्हील अलाइनमेंट

Car Care Tips : कार में टायर की उम्र को बढ़ाने के लिए रोटेशन में टायर बदलने के साथ ही व्हील अलाइनमेंट करवाना भी काफी जरूरी होता है। इससे टायर के जल्दी घिसने की परेशानी को खत्म किया जा सकता है। जानकारों के मुताबिक हर दो हजार किलोमीटर के बाद टायर का अलाइनमेंट करवाना चाहिए।

Next Story