Begin typing your search above and press return to search.
Maharashtra

Fire News : दस्ताना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गहरी नींद में सो रहे 6 मजदूर जिंदा जले...

rohit banchhor
31 Dec 2023 11:27 AM GMT
Fire News : दस्ताना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गहरी नींद में सो रहे 6 मजदूर जिंदा जले...
x
Fire News : दस्ताना फैक्ट्री में लगी भीषण आग, गहरी नींद में सो रहे 6 मजदूर जिंदा जले...



महाराष्ट्र। Fire News रविवार तड़के महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित हाथ के दस्ताने बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे 6 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं कई मजदूर घायल भी हुए है। हादसे के वक्त सभी मजदूर फैक्ट्री में गहरी नींद में सो रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है।

अग्निशमन अधिकारी मोहन मुंगसे ने बताया कि हमें आधी रात करीब 2.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। जब हम घटना स्थल पर पहुंचे, तो पूरी फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि छह लोग अंदर फंसे हुए थे। हमारे अधिकारी अंदर गए और हमने 6 लोगों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम फिलहाल जारी है। इससे पहले, स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि इमारत के अंदर कम से कम पांच कर्मचारी फंसे हुए थे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मजदूरों ने बताया कि जब आग लगी तो कंपनी बंद थी और इमारत के अंदर 10-15 कर्मचारी सो रहे थे। कुछ लोग भागने में सफल रहे, लेकिन कम से कम पांच-छह अंदर फंस गए। इस बीच आग बुझाने का काम जारी है और आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Next Story