Begin typing your search above and press return to search.
Madhya Pradesh

Forest Department Rescues Man-Eating Tiger: एक महीने में 3 लोग को बनाया था शिकार, लोगो ने ली राहत की सांस, पढ़े पूरी खबर.....

Bhishma singh parihar
8 Nov 2023 5:21 AM GMT
Forest Department Rescues Man-Eating Tiger: एक महीने में 3 लोग को बनाया था शिकार, लोगो ने ली राहत की सांस, पढ़े पूरी खबर.....
x
सिवनी। जिले सहित पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाने और लोगों को अपना निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ आखिर वन विभाग के हत्थे चढ़ ही गया है। आदमखोर बाघ के पकड़े जाने के बाद विभाग सहित लोगों ने राहत की सांस ली है।

Forest Department Rescues Man-Eating Tiger: सिवनी। जिले सहित पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाने और लोगों को अपना निवाला बनाने वाला आदमखोर बाघ आखिर वन विभाग के हत्थे चढ़ ही गया है। आदमखोर बाघ के पकड़े जाने के बाद विभाग सहित लोगों ने राहत की सांस ली है।

पकड़े गए बाघ को अन्य स्थान में शिफ्ट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार आदम खोर बाघ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। आदम खोर बाघ ने एक महीने के अंदर 3 इंसानो को अपना शिकार बना चुका था। साउथ डिवीजन के गोरखपुर गांव के पास से बाघ को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया गया। नर बाघ की उम्र 13 वर्ष का बताया जा रहा है।

वन विभाग ने बताया कि बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जायेगा। फिलहाल लोगों ने राहत की सांस ली है।

Next Story