Begin typing your search above and press return to search.
Lifestyle

अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस आज मनाया जा रहा है, जाने इस साल का थीम...

yuvraj
11 Dec 2023 7:48 AM GMT
अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस आज मनाया जा रहा है, जाने इस साल का थीम...
x
हर साल आज के दिन यानी 11 दिसंबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है. इस दिन को इसलिए भी मनाया जाता है ताकि आज के दिन दुनियाभर में पर्वतीय क्षेत्रों के विकास पर बातचीत की जाए. अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित एक वार्षिक उत्सव है

International Mountain Day 11 Dec 2023: हर साल आज के दिन यानी 11 दिसंबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है. इस दिन को इसलिए भी मनाया जाता है ताकि आज के दिन दुनियाभर में पर्वतीय क्षेत्रों के विकास पर बातचीत की जाए. अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित एक वार्षिक उत्सव है. यह हमारे जीवन में पहाड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने, पहाड़ के विकास में अवसरों और बाधाओं को उजागर करने और गठबंधन बनाने के लिए 2003 से हर साल मनाया जाता है जो वैश्विक स्तर पर लोगों और पहाड़ों में पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाएगा


अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का इतिहास? - पहाड़ों के संरक्षण मानवों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र के लिए बहुत जरूरी है। साल 1992 में जब पर्यावरण और विकास पर UN सम्मेलन में एजेंडा 21 के चैप्टर 13 "नाज़ुक पारिस्थितिकी तंत्र का प्रबंधन: सतत पर्वतीय विकास" पर जोर दिया गया, तब दुनिया का ध्यान इस ओर गया कि पर्वतों का संरक्षण हमारे लिए कितना जरूरी है। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2002 को अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया। जिसके बाद पहली बार 11 दिसंबर 2003 को दुनियाभर में पहला अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया गया और उसके बाद से हर साल इसे मनाया जा रहा है।

International Mountain Day 11 Dec 2023: अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस की थीम - अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है और इस थीम को लेकर पूरे साल पर्वतों के संरक्षण पर काम किया जाता है। साल 2023 की थीम "रिस्टोरिंग माउंटेन इकोसिस्टम" रखी गई है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का महत्व - अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस ने पहाड़ों के संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई है। जिसका असर अब पर्वतीय पर्यटन पर भी देखने को मिल रहा है। लोग हिल स्टेशन पर घूमने के साथ उसकी साफ-सफाई का भी ध्यान रख रहे हैं। पर्वतों के लिए एक पूरा दिन समर्पित करना ये जाहिर करता है कि हमारे लिए वो कितने महत्वपूर्ण हैं।

Next Story