Begin typing your search above and press return to search.
Jharkhand

Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर गई जान, कई घायल...

rohit banchhor
18 Nov 2023 10:44 AM GMT
Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर गई जान, कई घायल...
x
Big Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 लोगों की मौके पर गई जान, कई घायल...


गिरिडीह। Big Accident झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 अन्य घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि स्कार्पियो वाहन में सवार करीब 10 लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी ड्राइवर ने तेज रफ्तार वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं घायलों को भर्ती करवा दिया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Next Story