Begin typing your search above and press return to search.
Interesting

वन बंधु परिषद महिला समिति ने किया "अयोध्या से आया बुलावा" कार्यक्रम का आयोजन, भजन-कीर्तन और हास्य काव्य पाठ ने बांधा समाँ...

Bhishma singh parihar
7 Jan 2024 7:34 AM GMT
वन बंधु परिषद महिला समिति ने किया अयोध्या से आया बुलावा कार्यक्रम का आयोजन, भजन-कीर्तन और हास्य काव्य पाठ ने बांधा समाँ...
x

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में वन बंधु परिषद महिला समिति द्वारा "अयोध्या से आया बुलावा" कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की कार्यक्रम में रामनगरी अयोध्या से आए अक्षत कलश की पूजा कर राम मंदिर की तस्वीर वितरण करने के साथ ही सभी महिलाओं को पीले चावल का भी वितरण किया गया।


अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया की इस मौके पर राम के रूप में वंशिका सोनी ने सभी का मन मोह लिया, वही लाली सोनी द्वारा राम स्तुति का पाठ कर सानवी सोनी व शिवांशी सोनी द्वारा राम भजन–कीर्तन किया गया। उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया की शशि दुबे द्वारा हास्य काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया जिससे पूरा वातावरण हास्यमय हो गया,वही मंच संचालन सविता गुप्ता ने किया।


मकर सक्रांति प्रभारी शताब्दी पांडे ने बताया की इस पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति महिला समिति द्वारा 5 हजार आचार्य व 370 सेवावृति कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। वन बंधु परिषद की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर 36 महिलाओं ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही।

Bhishma singh parihar

Bhishma singh parihar

    Next Story