Begin typing your search above and press return to search.
Interesting

दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें... वरना जान पर बन सकता है ऐसा खतरा...

Bhishma singh parihar
10 Jan 2024 11:21 AM GMT
दूध के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें... वरना जान पर बन सकता है ऐसा खतरा...
x

नई दिल्ली:- दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, फैट होता है। इसे पीने से शरीर को ताकत और मजबूती मिलती है। इसलिए बचपन से लेकर बुढ़ापे तक इसको पीया जाता है। लेकिन इसके साथ कुछ चीजें ना मिलानी चाहिए और ना ही खानी चाहिए। शरीर को इससे काफी नुकसान पहुंचता है और समस्याएं पैदा होने लगती हैं।



डॉ. रेखा राधामोनी के मुताबिक दूध हैवी होता है, आयुर्वेद के मुताबिक इससे शरीर में चिकनाहट बढ़ती है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। दूध को अकेला पीना चाहिए और पीने से पहले अच्छी तरह उबालें। अगर आपको गाय-भैंस का दूध नहीं पच रहा है तो बकरी का दूध ट्राई कर सकते हैं।


दूध के साथ क्या ना खाएं?


दूध के साथ गुड़


कुछ लोग सर्दियों के दौरान चाय में गुड़ डाल देते हैं। वहीं कुछ लोग चीनी की जगह गुड़ को फायदेमंद मानकर दूध में डालते हैं। मगर आयुर्वेद में दूध और गुड़ को खतरनाक मेल बताया गया है। इससे पित्त और कफ दोष बढ़ता है जो कि हजारों रोगों का कारण है। गुड़ की जगह मिश्री का इस्तेमाल करें।


दूध के साथ खट्टे फल


खट्टे फल विटामिन सी का स्त्रोत होते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। मगर कस्टर्ड वगैराह में इनका उपयोग नहीं करना चाहिए। डॉक्टर के मुताबिक योगरत्नाकर आयुर्वेद में इस मेल को जहर के समान बताया गया है।


दूध के साथ चिकन-मटन


डॉक्टर के मुताबिक यह सबसे खतरनाक कॉम्बिनेशन में से एक है। इससे स्किन डिजीज, अपच और पेट की कई बीमारी हो सकती हैं। आयुर्वेद इन्हें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिकल डिजीज का कारण मानता है।


दूध और सी साल्ट


कई फूड प्रॉडक्ट में सी साल्ट का उपयोग किया जाता है। अगर आप इसे दूध के साथ सेवन करते हैं तो धीरे-धीरे पाचन खराब हो जाता है। यह पाचक अग्नि को कम कर देता है। आप इस नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।


दूध के साथ मूंग दाल


प्रोटीन से भरपूर यह दाल काफी सेहतमंद होती है। पायसम या खीर में इसे दूध के साथ मिलाया जाता है। लेकिन यह मेल पेट के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं है और बीमारियों का कारण बन सकती है

Bhishma singh parihar

Bhishma singh parihar

    Next Story