Begin typing your search above and press return to search.
Interesting

Life Lessons From Ramayana : सफल जीवन जीने के लिए रामायण से सीखें ये 4 बातें, खुद में दिखेगा बदलाव, आइए जाने...

TCP 24 News
29 Oct 2023 3:37 PM GMT
Life Lessons From Ramayana : सफल जीवन जीने के लिए रामायण से सीखें ये 4 बातें, खुद में दिखेगा बदलाव, आइए जाने...
x
Life Lessons From Ramayana : सफल जीवन जीने के लिए रामायण से सीखें ये 4 बातें, खुद में दिखेगा बदलाव, आइए जाने...


Life Lessons From Ramayana : दुनिया के लिए रामायण एक महाकाव्य है जिसकी रचना महर्षि वाल्मिकी ने संस्कृत में की थी। यह प्रभु श्रीराम की जीवन कहानी बताती है। भगवान श्रीराम को भारत में सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले हिंदू भगवान का दर्जा मिला है। इस पवित्र ग्रंथ के कई पहलू हैं जो हिंदू धर्म में परिवर्तनकारी धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक नैतिकता की नींव बने। इस पवित्र ग्रंथ से आप कुछ जरूरी बातों को सीख सकते हैं। इन बातों को अपनाकर आपकी लाइफ सरल हो जाएगी और भविष्य में भी आपको संघर्षों का सामना करने की मदद मिलेगी। तो आइए जानते है वो कौन सी बातें है।

प्रेम ताकतवर है-

रामायण से एक जरूरी सबक ले सकते हैं वह है बिना शर्त प्रेम करना। श्री राम का अपनी पत्नी सीता के प्रति अटूट प्रेम ने उन्हें सीता को बचाने के प्रयास में भयंकर युद्ध करने और दुष्ट राजा रावण का वध करने के लिए प्रेरित किया। शुद्ध और निस्वार्थ प्रेम का पाठ सबसे कठिन समय में अपार शक्ति का रहस्य है।

अहंकार और अहं को रखें दूर-

रावण के अहंकार और अहं ही उनकी मृत्यू की वजह बना। रावण राजा थे, ऐसे में उनके घमंड और अहंकार ने उसे ऐसा महसूस कराया कि वह जो चाहे उसे पूरा कर सकता है। उनके दुर्भावनापूर्ण इरादे और अभियान अंत में उनके निधन का कारण बने। ऐसे में अपने जीवन में अहंकार और अहं से दूर रहे।

निस्वार्थ मन से काम करना-

रावण द्वारा माता सीता के अपहरण के जवाब में, भगवान राम ने उन्हें बचाने के लिए कठिन संघर्ष किया, और अपनी पत्नी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया। जीवन में हमेशा कोशिश करें कि निस्वार्थ मन से ही फैसला लें।

बुराई पर अच्छाई की जीत-

रामायण का सबसे फेमस सबक यह है कि बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है, चाहे बुराई कितनी भी बड़ी और शक्तिशाली क्यों न हो। ऐसे में लाइफ में अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो इस पर निराश ना हो और ना ही गुस्से में आकर फैसला लें। बल्कि सब्र रखें क्योंकि एक ना एक दिन अच्छाई की ही जीत होगी।

Next Story