Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

Horoscope Today 8 October 2023 : मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को हो सकती है परेशानी, जानें सभी राशियों का राशिफल...

TCP 24 News
7 Oct 2023 5:16 PM GMT
Horoscope Today 8 October 2023 : मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को हो सकती है परेशानी, जानें सभी राशियों का राशिफल...
x
Horoscope Today 8 October 2023 : मेष, वृष, कर्क और सिंह राशि वालों को हो सकती है परेशानी, जानें सभी राशियों का राशिफल...


नई दिल्ली। Horoscope Today 8 October 2023 : सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाल है। हर गृह का स्वामी गृह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रविवार का दिन सूर्य उपासना के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य को जल अर्पित करने, मंत्रों का जाप करने और सूर्य को नमस्कार करने से बल, बुद्धि, ज्ञान, वैभव और पराक्रम की प्राप्ति होती है। रविवार का व्रत किसी भी ग्रह की शांति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

मेष- आज का दिवस घूमने टहलने व आनन्द पूर्वक छोटी यात्राओं का है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।

वृष- आज का दिन जॉब के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है। मानसिक अवसाद से बचें। प्रोमोशन का प्रयास करें।किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान व अन्य आध्यात्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला हैछात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।

कर्क- नित नवीन सफलताओं से छात्र उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद प्रोमोशन नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

सिंह- जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

कन्या- जॉब में आप कभी कभी किसी विशेष कार्य निर्णय को लेकर असमंजस में रहते हैं। बिजनेस में आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र करियर को नयी दिशा देंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

तुला- जॉब में सफलता है।प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को एकाग्र करें । लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लीवर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ में सायंकाल लांग ड्राइव पर रहेंगे।

वृश्चिक- जॉब को लेकर खुश रहेंगे। किसी न्यू प्रोजेक्ट को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।लव लाइफ में असत्य से बचें।

धनु- जॉब को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। रुके हुए कुछ प्रोजेक्ट को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

मकर- स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। करियर की स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है।

कुम्भ- पारिवारिक कारणों से बिजी रह सकते हैं।किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।

मीन- छात्रों की स्टडी सकारात्मक दिशा में पहुँचेगी। वे नित नयी सफलता को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।

Next Story