Begin typing your search above and press return to search.
Horoscope

राशिफल 10 अक्टूबर:तुला के समेत इन राशि वालो को भी मिलेगा रुका हुआ धन वापस, अपने पास रखिये इन वास्तु को...

TCP 24 News
10 Oct 2023 2:27 AM GMT
राशिफल 10 अक्टूबर:तुला के समेत इन राशि वालो को भी मिलेगा रुका हुआ  धन  वापस, अपने पास रखिये इन वास्तु को...
x
राशिफल 10 अक्टूबर:तुला के समेत इन राशि वालो को भी मिलेगा रुका हुआ धन वापस, अपने पास रखिये इन वास्तु को...

राशिफल 10 अक्टूबर : ग्रहों की स्थिति: गुरु और राहु मेष राशि में, शुक्र और चंद्रमा सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल और केतु तुला राशि में और शनि कुंभ राशि में चल रहे हैं। शनि और गुरु दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों का युग्म बना हुआ है। युग्म चार घरों में 8 ग्रह बैठे हुए हैं। शनि अकेला है। राशियों पर क्या प्रभाव देंगे। आइए देखते हैं

मेष: प्रेम में थोड़ा नयापन बना रहेगा। थोड़ा खट्टा-मिठा भी अनुभव करेंगे। बच्चों के सेहत में सुधार होगा। व्यवसाय आपका सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मानसिक चंचलता पर थोड़ा सा नियंत्रण रखिएगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृषभ: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। मां के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा विपरीत लिंगों के संबंधों में तू-तू,मय-मय की स्थिति आ सकती है। सफेद वस्तु पास रखें।

मिथुन: भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। कुल मिलाकर बहुत ही शुभ समय कहा जाएगा। व्यावसायिक स्तर पर बहुत अच्छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क: धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। अच्छे भोजन का स्वाद चखेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। निवेश करने से बचिएगा। पैसा किसी को उधार मत दीजिएगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

सिंह : सुकुमारता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। नजरे आप पर टिकेंगी लोगों की। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: फैशन इत्यादि में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान भी अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा मन चिंतित रहेगा संबंधों को लेकर। काली जी को प्राणाम करते रहें।

Next Story