Begin typing your search above and press return to search.
Business

सोना चांदी के रेट में हुई भारी गिरावट, स्मार्ट फ़ोन के रेट में मिल रहे Gold - Silver....

TCP 24 News
5 Oct 2023 7:26 AM GMT
सोना चांदी के रेट में हुई भारी गिरावट, स्मार्ट फ़ोन के रेट में मिल रहे Gold - Silver....
x
Gold Silver Today Price : सोने की कीमतों में भारी गिरावट जारी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने के भाव 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुके हैं। कभी सोना 59 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर बना हुआ था। सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है।

Gold Silver Today Price : अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है। त्योहारों से पहले सोने के भाव में रेकॉर्ड गिरावट देखी जा रही है। सोने के साथ-साथ चांदी के भाव भी गिर रहे हैं। चांदी सस्ती हुई है। एक समय चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही थी। अब चांदी की कीमत 67 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव के करीब पहुंच गए हैं।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 56825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बीते बुधवार की सुबह 56853 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला था। वहीं 5 फरवरी 2023 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ लुढ़कर 57300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यह बुधवार की सुबह 57227 रुपये के स्तर पर खुला था। चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर गुरुवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव गिरावट के साथ 67450 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला है। यह बुधवार की शाम को 67885 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 68888 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला है।

सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.43 फीसदी या 7.90 डॉलर की तेजी के साथ 1,842.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 1828.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में गुरवार को तेजी है। कॉमेक्स पर गुरुवार की सुबह चांदी 0.94 फीसदी या 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 21.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी 20.14 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। सोने और चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट देखी जा रही है। गोल्ड के भाव लुढ़कर अब 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए हैं। वहीं चांदी भी लगातार सस्ती होती जा रही है।

Next Story