Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Winter Fruits : ठंड के मौसम में क्या आप भी बढ़ते वजन से है परेशान, तो डेली रूटीन में शामिल करें इन फलों को...

rohit banchhor
27 Dec 2023 3:38 PM GMT
Winter Fruits : ठंड के मौसम में क्या आप भी बढ़ते वजन से है परेशान, तो डेली रूटीन में शामिल करें इन फलों को...
x
Winter Fruits : ठंड के मौसम में क्या आप भी बढ़ते वजन से है परेशान, तो डेली रूटीन में शामिल करें इन फलों को...


Winter Fruits : ठंड के मौसम में इंसान का आलस होना बहुत आम बात है। बहुत से लोग तो ठंड की वजह से बेड से उठना भी नहीं चाहते हैं। इस मौसम में सर्दी, जुकाम होना बहुत सामान्य है, और सिर्फ इतना ही नहीं सर्दियों में जोड़ों का दर्द होना भी आम बात है। ऐसे में वजन कम करने पर ध्यान देना बहुत कठिन है। हालांकि, अपने डाइट प्लान में कुछ बदलाव करके और डेली रूटीन में कुछ मौसमी फलों को शामिल करके वजन कम कर सकते हैं और साथ ही एनर्जी लेवल को भी मेंटेन रख सकते हैं। तो आइए जाने इन फलों के बारें में।

संतरा- संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है। ये शरीर को डिटॉक्स कर वजन कम करने के लिए बहुत अच्छा फल है। संतरे में फाइबर, पोटेशियम और मिनरल्स अधिक मात्रा में मिलता है जबकि कैलोरी कम होती है। संतरे में फाइबर अधिक होने की वजह से ये फल पाचन क्रिया को बेहतर रखने में सहायता करता है और लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है।

सीताफल- सीताफल को कस्टर्ड एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। ये फल विटामिन और मिनरल्स का बेहतर सोर्स है। जो शरीर के मेटाबॉलिज्म के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ए और सी के अलावा, इसमें आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कॉपर भी भरपूर मात्रा में मिलता है। इस फल को खाने से पाचन क्रिया और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सेब- सेब एक ऐसा फल हैं जिसे लगभग सभी बीमारियों में खाया जा सकता है। इस फल में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर ठंड के दिनों में वजन कम करना चाहते हैं तो सेब नाश्ते के लिए बहुत अच्छा विकल्प है। इसे सलाद के तौर पर भोजन के साथ भी खा सकते हैं।

कीवी- कीवी फलों की दुनिया का सबसे पौष्टिक फलों में से एक है। इस फल में विटामिन सी, विटामिन के और हाई फाइबर होता है। कीवी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। वजन कम करने के लिए इस फल को डेली लाइफ में शामिल कर सकते हैं।

अमरूद- अमरूद में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ओवरइटिंग शरीर का वजन बढ़ाने का बहुत बड़ा कारण है। अमरूद एक ऐसा फल जो ओवरइटिंग को कंट्रोल करता है। इसमें हाई फाइबर होने की वजह से पाचन क्रिया को बेहतर रहने में बहुत मदद करता है। जिसकी वजह से वेट लॉस करना और आसान हो जाता है।

अनार- अनार हाई एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स और फाइबर वाला फल है। इसमें कैलोरी बहुत कम होता है। अनार स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे वर्कआउट से पहले नाश्ते में खा सकते हैं। रोज अनार खाने से शरीर का ट्राइग्लिसराइड्स कम होता है।

Next Story