Begin typing your search above and press return to search.
HEALTH

Right Time To Eat Mooli : जाने मूली खाने का सही समय, नहीं बनेगी गैस, किन लोगों को करना चाहिए परहेज...

rohit banchhor
4 Dec 2023 3:21 PM GMT
Right Time To Eat Mooli : जाने मूली खाने का सही समय, नहीं बनेगी गैस, किन लोगों को करना चाहिए परहेज...
x
Right Time To Eat Mooli : जाने मूली खाने का सही समय, नहीं बनेगी गैस, किन लोगों को करना चाहिए परहेज...


Right Time To Eat Mooli : सर्दियों के मौसम में सलाद की प्लेट में मूली भी शामिल हो जाती है। ये खाने में काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसे खाने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और पाचनतंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है। मूली को रोजाना खाने से किडनी से लेकर लीवर तक हेल्‍दी रहता है। गुणों से भरपूर मूली के साथ बस एक समस्‍या कई बार लोगों को परेशान करती है और वो है मूली खाने के बाद गैस बनना। ऐसा तब होता है जब आप गलत समय पर इसे खाते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक मूली खाने के लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जाने इसे खाने का सही समय और किन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।

मूली से किसे करना चाहिए परहेज?

मूली की तासीर बहुत गर्म होती है। इसके अलावा इसमें तीनों दोषों को शांत करने की शक्ति होती है। अगर किसी व्यक्ति को भूख ठीक लगती है या भूख नहीं लगती, तो इन लोगों को मूली से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे गैस्ट्रिक समस्‍याएं हो सकती हैं।

इस समय ना खाएं-

मूली का स्वाद हल्का मीठा और तीखा होता है। सर्दियों के दिनों में इसे खाने से खूब फायदा मिलता है। मूली को धूप में आराम से बैठकर खाना सबसे अच्छा है। हालांकि, इसे कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा रात में मूली खाना अच्‍छा नहीं है।

किस समय खाएं मूली?

मूली खाने का सबसे अच्छा समय रहेगा आप इसे दोपहर में खा लें। आप इसे कच्‍चा खा सकते हैं, लेकिन ध्‍यान रखें कि लंच से पहले इसे खाएं। इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा और न ही खाने के बाद गंदी डकार आएगी।

कैसे खाएं मूली?

मूली को कई तरीकों से खा सकते हैं। अगर आप कच्‍ची मूली नहीं खा सकते, तो इसका पराठा या सब्जी बना लें। मूली का अचार भी काफी अच्छा लगता है।

Next Story